फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student's suicide shocks board, decides to increase communication

Kurukshetra News: छात्र की खुदकुशी से सकते में बोर्ड, संवाद बढ़ाने का फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Student's suicide shocks board, decides to increase communication
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में छात्रों की लगातार आत्महत्याओं ने पूरे प्रशासन को सकते में डाल दिया है। छात्रावास नंबर आठ के एक ही ब्लॉक में मात्र दस दिनों के अंदर दो छात्रों द्वारा फंदा लगाने की घटनाओं के बाद संस्थान बोर्ड ने आनन-फानन में आपात बैठक बुलाई। बैठक में सभी विभागों के अध्यक्षों ने छात्रों के बीच बढ़ते अलगाव और मानसिक दबाव पर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन

एनआईटी निदेशक का अतिरिक्त कार्य देख रहे डॉ ब्रह्मजीत सिंह व अन्य बोर्ड सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बोर्ड कमेटी ने करीब ढेड़ साल पहले छात्रों में तनाव कम करने के लिए स्थापित की गई मेडिटेशन लैब व छात्रों को नियमित गीता पाठ करवाने के लिए बनाई गई कमेटी की रिव्यू रिपोर्ट खंगाली गई।
विज्ञापन

साथ ही कमेटी ने छात्रों की बनाई गई कमेटी का जिक्र किया और पूछा की अब कितने छात्र मेडिटेशन लैब व गीता का पाठ करने के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही डीन छात्र कल्याण से भी पूछा गया कि सिनियर छात्रों द्वारा अपने जूनियर छात्रों के लिए इंट्रेक्शन किस प्रकार से किया जा रहा है और उन्होंने छात्रों के लिए चल रही पाठ्यक्रम के अलावा चल रही अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और उन्हें प्रभावी रूप से लागू करते हुए सभी छात्रों को उसमें जोड़ने पर विचार किया गया ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना संस्थान में न घटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed