फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students staged Parliament proceedings in the block level Youth Parliament programme.

Kurukshetra News: खंड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसद कार्यवाही का किया मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Students staged Parliament proceedings in the block level Youth Parliament programme.

विज्ञापन

इस्माईलाबाद। शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद में खंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य भीमसेन ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करना एवं अनुशासन की स्वस्थ आदतें विकसित करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से राजनीतिक संस्थानों की समझ, विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं आदर्श नागरिकों का निर्माण होता है।
विद्यार्थियों में संप्रेषण कौशल की वृद्धि एवं तर्क-वितर्क क्षमता का विकास होता है जो उनके उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होता है। विद्यार्थियों में संप्रेषण कौशल की वृद्धि एवं तर्क-वितर्क क्षमता का विकास होता है जो उनके उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होता है। युवा संसद प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने भाग लेकर संसद की कार्यवाही का नाट्य रुपांतरण प्रस्तुत किया। युवा संसद में शपथ ग्रहण, शोक प्रस्ताव, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विशेष अधिकार हनन, ध्यानाकर्षण, काम रोको प्रस्ताव एवं विधायी कार्य की प्रक्रिया को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

किसानों की समस्या, नई शिक्षा नीति, नक्सलवाद की समस्या, सडक़ दुर्घटना आदि मुख्य मुद्दे रहे। डाइट पलवल कुरुक्षेत्र से राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेन्द्र कुमार एवं रा.व.मा. विद्यालय भेरियां के राजनीति प्राध्यापक गुरमेल सिंह निर्णायक मंडल में शामिल रहे। कमल को सर्वश्रेष्ठ वक्ता, शहनाज को सर्वश्रेष्ठ सांसद एवं अवनी को सर्वश्रेष्ठ पोशाक के रुप में चुना गया। इस मौके पर प्राध्यापक जितेन्द्र, परमजीत कौर, मंजू यादव, अशोक कुमार, डॉ. रणधीर सिंह, सुमेन्द्र सांगवान पीटीआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed