फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students showed their strength in science quiz competition

Kurukshetra News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in science quiz competition
कुरुक्षेत्र। विजेता रहे विद्या​र्थियों को प्रोत्साहित करते जिला विज्ञान विशेषज्ञ सहित अन्य ​शिक
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवीदास पुरा में किया गया, जिसमें जिला के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियाें ने सहभागिता की। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया पहले सहभागिता टीमों की लिखित परीक्षा ली गई, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। इसमें अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, विज्डम वर्ल्ड स्कूल कुरुक्षेत्र, एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल तथा सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला तथा पंचकूला से 25 टीमें सहभागिता करेंगी। इसमें विजेता विद्यार्थियों को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 60 हजार की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। इस मौके पर राजेश सैनी, बंसीलाल, रामेश्वर दास, आशिमा, आराधना, जयप्रीत कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



विजेताओं को अच्छे प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों में विज्ञान दृष्टिकोण उत्पन्न हो तथा वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस युग में देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed