{"_id":"699e059f849143496d0526da","slug":"students-showcased-their-skills-in-sports-and-management-competitions-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-150662-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेल और प्रबंधन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेल और प्रबंधन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में आईजीएनआइटीई - इंटर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट व स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा, प्रबंधन कौशल, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को प्रोत्साहित करना है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल ने कहा कि आईजीएनआइटीई विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाते हैं और विद्यार्थियों में समन्वय, नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन दक्षता को मजबूत करते हैं। फेस्ट में टाइटल स्पॉन्सर एडमिशन ओवरसीज कंसल्टिंग ग्रुप, को-टाइटल स्पॉन्सर धर्मक्षेत्र द जिम और इवेंट स्पॉन्सर खान हेयर एक्सपेंसो और होर्स पावर न्यूट्रिशन ने सहयोग किया।
पहले दिन गली क्रिकेट मैच, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, बाय एंड सेल मैनेजमेंट प्रतियोगिता (स्टॉल अरेंजमेंट इवेंट) और बीजीएमई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर खेल भावना, रणनीतिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।