फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students should upload innovations on the portal by 15th September for Inspire Awards.

Kurukshetra News: इंस्पायर अवार्ड्स के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक नवाचारों को पोर्टल पर करें अपलोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Students should upload innovations on the portal by 15th September for Inspire Awards.
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं कल्पनाशीलता के गुणों को विकसित करने तथा विज्ञान के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर अवाॅर्ड मानक नामक योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत छठी से 10वीं तक के विद्यार्थी अपने नवाचारों को इंस्पायर अवाॅर्ड मानक पोर्टल पर 15 सितंबर तक अपलोड कर सकते हैं। इसमें सभी राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी अपने नवाचारों को अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि विद्यालयों को डीएसटी के वेब पोर्टल ई-एमआईएएस (ई-मैनेजमेंट ऑफ इंस्पायर अवार्ड्स स्कीम) के वेब लिंक इंस्पायर अवार्डस-डीएसटीडाटजीओवीडाटइन पर पंजीकरण करना होता है। उसके बाद अपने नवप्रवर्तनों को पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन करना होता है। आवेदन के उपरांत राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले एक लाख नवाचारों का चयन किया जाता है तथा चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार की पुरस्कार राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना के द्वारा सीधे उनके खातों में भेजी जाती है।
विज्ञापन



1500 नवाचारों को वेब पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य : रोहतास
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने बताया कि इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के प्रति जागरूकता व कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए जिले के सभी विज्ञान प्राध्यापकों तथा अध्यापकों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें 1500 नवाचारों को वेब पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी राजकीय तथा निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय कम से कम पांच नवाचारों का नामांकन वेब पोर्टल पर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रपति की ओर से किया जाएगा सम्मानित
एक लाख विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करते हैं, जिसमें श्रेष्ठ विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए चयनित होते हैं। राज्य स्तर पर 10 हजार प्रतिभागियों में से एक हजार नवाचारों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए किया जाता है, जहां से उत्कृष्ट 60 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया जाता है, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed