{"_id":"6280033f6a510b48d4247d1c","slug":"students-should-play-a-role-in-nation-building-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1082098104","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं विद्यार्थी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं विद्यार्थी’
विज्ञापन
केयू के ललित कला विभाग में लगी प्रदर्शनी देखते कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में शनिवार को पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी का समापन हुआ। मुख्यातिथि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि ललित कला के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और उन संभावनाओं को अवसर बनाने के लिए ललित कला विभाग के विद्यार्थी बिल्कुल तैयार हैं, जो कला के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण एवं विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा लोकप्रियता और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए भी विद्यार्थी ललित कला को बतौर अपना कॅरिअर चुन रहे हैं। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आजीविका के पर्याप्त अवसर हैं, जिसमें वे एक कला शिक्षक से लेकर उम्दा कलाकार, कला निर्देशक बन सकते हैं। कुलसचिव ने कला प्रदर्शनी में बीएफए, एमएफए, एमए व रिसर्च के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने कुल 58 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार व डीन इंडिक स्टडीज एवं कला उत्सव के संयोजक प्रो. रामविरंजन ने छात्र कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डॉ. मोनिका गुप्ता, सुशील कुमार, डॉ. राकेश बानी, डॉ. आनंद जायसवाल, डॉ. जया दरोंडे, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. अमरेश कुमार (बीएचयू आर्ट्स कॉलेज), डॉ. महेश प्रजापति (चंडीगढ़ आर्ट्स कॉलेज), डॉ. संजीव कुमार (दिल्ली आर्ट्स कॉलेज), डॉ. सपना, कुलदीप कुमार तथा आरएस पठानिया सहित शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।