{"_id":"66ccf80aca9e203065071094","slug":"students-should-apply-till-30th-for-admission-in-pg-courses-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-123179-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए विद्यार्थी 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए विद्यार्थी 30 तक करें आवेदन
Tue, 27 Aug 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निदेशालय की ओर से दाखिला आवेदन तिथि को 30 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। विद्यार्थी अब 30 तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं। ये जानकारी भगवान परशुराम कॉलेज के दाखिला समन्वयक डॉ. नीरज वशिष्ठ ने दी।
उन्होंने बताया कि निदेशालय की ओर से ऐसे विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका है, जो किसी कारणवश दाखिला नहीं ले सकें हैं। अब विद्यार्थी पसंदीदा कोर्स एवं संस्थान में रिक्त सीटों के मुताबिक दाखिला पा सकते हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में एमएससी मैथेमेटिक्स की 40, एमए हिस्ट्री की 60, एमकाम की 60 और एमए हिंदी की 60 सीटें हैं तथा दयानंद महिला महाविद्यालय में एमए इंगलिश की 40 और एमकाम की 60 सीटें हैं। जबकि सेठ नवरंग राय लाेहिया जय राम कन्या महाविद्यालय में एमकाम की 30, एमए इंगलिश की 40 और एमए योगा 30 सीटें हैं तथा डीएवी कॉलेज पिहोवा में एमए इंगलिश की 40, एमएससी मैथेमेटिक्स की 50 और एमकाम की 50 सीटें उपलब्ध हैं।
भगवान परशुराम कॉलेज में एमएससी मैथेमेटिक्स की 60 और एमकाम की 60 सीटें हैं तो वहीं मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद में एमए इंगलिश में 40 और पीजी डिप्लोमा इन योगा में 40 सीटें हैं तथा आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद में एमए फाइन आर्ट्स की 15, एमए इकोनॉमिक्स की 30, एमए हिंदी की 30, एमएससी कंप्यूटर साइंस की 30, एमकाम की 60, एमएससी मैथेमेटिक्स की 50 सीटों पर दाखिला होंगे।