{"_id":"62d31b97801a462e33419bb1","slug":"students-sense-of-responsibility-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1148824118","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को कराया दायित्व का बोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को कराया दायित्व का बोध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्या मंदिर, सेक्टर -तीन में संकुल स्तरीय शिशु भारती कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें विद्या भारती, कुरुक्षेत्र संकुल के छह विद्यालयों के शिशु भारती के 47 सदस्यों व छह संरक्षक आचार्यों की सहभागिता रही। उद्बोधन सत्र में अनिल कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को दायित्व का बोध कराया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य, श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनिल कुलश्रेष्ठ तथा ग्रामीण शिक्षा विकास समिति, हरियाणा के कोषाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधक गुलशन कुमार ग्रोवर रहे । चर्चा सत्र में दायित्व से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी विद्यालयों की शिशु भारती के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सह मंत्री, सेनापति, उपसेनापति व पत्रकार उपस्थित रहे।
समापन सत्र में गुलशन ग्रोवर ने बताया कि विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व भावना का विकास करके उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका एवं मीडिया जगत का प्रारंभिक ज्ञान देना, सामाजिक क्षेत्रों में नेतृत्व के लिए प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार की छोटी-छोटी गतिविधियों से ही बच्चों के अंदर नेतृत्व की भावना आती है और वह भविष्य में अलग -अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बन सकते हैं।