फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students protested by driving rickshaw, Kurukshetra

विद्यार्थियों ने रिक्शा चलाकर जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Students protested by driving rickshaw, Kurukshetra
रिक्शा चलाकर रोष जताते श्री कृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने रविवार को रिक्शा चलाकर विरोध जताया। विद्यार्थियों ने आयुष विभाग के निदेशक डॉ. साकेत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निजी सहायक को ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
डॉ. हरीश यादव, डॉ. स्वाति कौशिक, डॉ. मोनिका, डॉ. पंकज, डॉ. सैशन राव, बीएएमएस विद्यार्थी सोहन, अनिल कुमार, पूजा वर्मा व प्रवीण कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों का कहा कि वह पिछले छह दिन से शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं। कई बार ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को अपनी मांगों के बारे में अवगत भी करा चुके हैं, लेकिन इतना होने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन हमेशा से झूठा आश्वासन देता आया है, लेकिन अब वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय की घोषणा होने के बाद आयुर्वेदिक कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं से लेकर चिकित्सा सुविधा बढ़ने की उम्मीद जगी थी, लेकिन यहां कुछ सुधार होना तो दूर पहले वाली सुविधाएं भी लाचार हो गई है। कहा कि आयुर्वेदिक कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। यहां सभी चिकित्सक अच्छी प्रैक्टिस करके अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, लेकिन आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों और फार्मासिस्ट का भविष्य अंधकार में धकेलने का काम कर रहे हैं, लेकिन वह अपने हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed