फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students played the role of pros and cons in Youth Parliament , Kurukshetra

यूथ संसद में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Students played the role of pros and cons in Youth Parliament , Kurukshetra
केयू में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय यूथ संसद में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 16वीं राष्ट्रीय यूथ संसद का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के 55 विद्यार्थियों हिस्सा लेकर पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। युवाओं ने नई शिक्षा नीति 2020, धर्मांतरण, हिजाब, शिक्षा के निजीकरण, 5जी स्पेक्ट्रम और महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।
यूथ संसद में छह विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें अंकुश कलसिया, वरुण कपूर, रिया फोगाट, आदित्य विक्रम सिंह, भवदीप राणा व कुशाग्र वर्मा शामिल हैं। मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश का यूथ जैसा होगा वैसा ही देश होगा। यूथ संसद युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे देश की समस्याओं के प्रति जागरूक होकर समाधान पर चर्चा करते हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित यूथ संसद में सांसद ने बताया कि देश की संसद में बिलों पर चर्चा, पक्ष एवं विपक्ष के सवाल-जवाब और सदन के पटल पर आपत्ति रखकर खुली चर्चा होती है। संसद में बिल पास कराने के लिए हर एक तह तक जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि हमारी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था एक सुदृढ़ व्यवस्था है। भारत अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सफल लोकतंत्र के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि देश की सबसे बड़ी सफल लोकतांत्रिक संसद में भारत की प्रमुख समस्याओं का समाधान करने की क्षमता है।

ग्रुप कोऑर्डिनेटर एवं चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना के डॉ. एसपी सिंह ने मंच से विजेता प्रतिभागियों का नाम घोषित करते हुए प्रतिभागियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने प्रतिभागियों से राष्ट्र के प्रति अहम जिम्मेवारियों को निभाते हुए देश के विकास में अपना योगदान करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने लोकसभा सभापति, प्रधानमंत्री, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, विपक्ष की भूमिका को बड़े अच्छे तरीके से निभाया। संचालन डॉ. नीरज बातिश ने किया। इस मौके पर डॉ. परमेश कुमार, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. शालिनी शर्मा व डॉ. दीप्ति चौधरी सहित प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed