फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students open front against KU administration, Kurukshetra

विद्यार्थियों ने केयू प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Students open front against KU administration, Kurukshetra
केयू परिसर में बैठक करते छात्र संगठन के सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। छात्र संगठन डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों ने शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में बैठक की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे पीएचडी के दाखिलों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। साथ ही न्याय की मांग उठाते हुए अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने का एलान किया है।
अध्यक्ष प्रदीप ताहन ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें, जिससे विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं को दूर किया जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में पीएचडी के दाखिले चल रहे हैं लेकिन कई विभागों में आरक्षण नीति लागू नहीं की। विश्वविद्यालय के प्रॉस्पेक्टस में दिए गए मापदंड के अनुसार मेरिट अधिक होने पर भी जिस वर्ग में विद्यार्थी ने नेट या जेआरएफ किया है, उसे उसी वर्ग में दाखिला दिया जा रहा है। यह आरक्षण नीति के विरुद्ध है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष विनोद राठी ने कहा कि दिन-प्रतिदिन विश्वविद्यालयों की ओर से आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के हकों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कभी स्कॉलरशिप तो कभी बढ़ी हुई फीस को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिससे पढ़ाई भी बाधित हो रही है। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक वे अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सलाहकार चेतन चौहान ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पीएचडी करना मुश्किल हो जाएगा। केयू प्रशासन पीएचडी में भेदभाव की नीति अपना रहा है। मांग है कि आरक्षण नीति सुचारु रूप से लागू होनी चाहिए ताकि सभी वर्गों को सामाजिक न्याय मिले। इस मौके पर रितु सासिका, अमित, विकास, आशीष, अंकित, रोहित, चेतन, विकास, मोनिका, रोहित सेन, मोनिका, टीना, सेंटी, विनोद, पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed