{"_id":"67b4f6f11573e5ca1a0e8081","slug":"students-made-their-place-in-state-level-hockey-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-131576-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय हॉकी में बनाई अपनी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय हॉकी में बनाई अपनी जगह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने जिला हॉकी में क्वालीफाई करके राज्य स्तरीय हॉकी खेल में अपनी जगह बनाई है। मंगलवार को विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री ने बताया कि लड़कियों में मिलन, वंशिका, दृष्टि, पलक, अंचल और मानसी ने क्वालीफाई किया है, जबकि लड़कों में निखिल, पारस, लगन, रुद्र प्रताप और जतिन विजेता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, इसलिए स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं को भी इन विजेता विद्यार्थियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रधानाचार्य ने विजेता छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी और राज्य स्तरीय हॉकी खेल में भी इसी तरह के प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।