फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students learned the process of Khadi production

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने जानी खादी उत्पादन की प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Students learned the process of Khadi production
कुरुक्षेत्र। स्कूलों तथा शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों एवं युवाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों की खादी से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। इसी के अंतर्गत बच्चे व युवा खादी उत्पादन संस्थानों में भी पहुंचते हैं। खादी में रोजगार के भी अवसर हैं।
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से स्कूली बच्चों को स्किल तथा वोकेशनल एजुकेशन की जानकारी देने के लिए उन्हें व्यावसायिक केंद्रों तथा खादी उत्पादन इकाइयों का अवलोकन करवाया जा रहा है। लगातार विभिन्न विद्यालयों के बच्चे खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ भी पहुंचे रहे हैं। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांघण कैथल से बच्चे कुरुक्षेत्र के खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ में पहुंचे।
विज्ञापन

बच्चों एवं उनके साथ आए शिक्षकों का खादी संस्थान के सचिव एवं संचालक सतपाल सैनी ने स्वागत किया। सतपाल सैनी तथा उनके स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को पूरे संस्थान का अवलोकन करवाने के साथ उत्पादन की प्रक्रिया की तथा बारीकियों को समझाया। विद्यार्थियों ने खादी संस्थान के धर्मेंद्र शर्मा, विशाल, विनोद, बुनकर रहीश, इरशाद, बानो, नदीम, राधा रमन मंदिर के प. राजेश शर्मा इत्यादि के सहयोग खादी की बुनाई व कताई के साथ खादी कपड़े के निर्माण की पूरी जानकारी हासिल की। इस मौके पर विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed