फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students learned about police procedures at an exhibition of new laws.

Kurukshetra News: नए कानूनों की प्रदर्शनी में छात्रों ने समझी पुलिस प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Students learned about police procedures at an exhibition of new laws.
कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी में आयोजित शो में ​अ​भिनय करती महिला पुलिसकर्मी। प्रवक्ता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) मेला ग्राउंड में तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर केंद्रित प्रदर्शनी ने आमजन, छात्रों और अधिकारियों को आकर्षित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तीन अक्टूबर को उद्घाटित यह प्रदर्शनी अब आम लोगों के लिए खुली है, जिससे हररोज आगमन बढ़ गया। लोगों के उत्साह को देखते हुए अब प्रदर्शनी का समय बढ़ा दिया गया हैं। अब प्रदर्शनी में प्रतिदिन सुबह 11 बजे, 12:30, दोपहर दो बजे, शाम चार बजे और 5:30 बजे शो आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से नई पुलिस कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया जा रहा है। विशेष रूप से कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र बारीकियां जानने के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की भारी भीड़ रही। विभिन्न जिलों से हजारों नागरिक, युवा और विश्वविद्यालय छात्र आ रहे हैं। पुलिस अनुसंधान अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकारों ने भी अवलोकन किया। निरीक्षक परमबीर सिंह ने स्टेप-बाय-स्टेप कार्रवाई समझाई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्रदर्शनी में दिखाया गया कि नए कानूनों के तहत हत्या जैसे अपराध में 112 दिनों में सजा सुनाई जा सकती है। एसपी ने नई पीढ़ी की जिज्ञासा पर प्रसन्नता जताते हुए कहा यह हमारे लिए खुशी की बात है। प्रदर्शनी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े हालिया मामलों के बाद कानूनी जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी में आयोजित शो में अभिनय करती महिला पुलिसकर्मी। प्रवक्ता

कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी में आयोजित शो में अभिनय करती महिला पुलिसकर्मी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed