फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students learn robot designing, programming and technological innovation

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने सीखा रोबोट डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग और तकनीकी नवाचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Students learn robot designing, programming and technological innovation
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रूसा 2.0 परियोजना के अंतर्गत यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में आयोजित पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी का समापन शनिवार को हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीकी कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन



कार्यशाला में लगभग 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीन आरएंडडी व रूसा परियोजना समन्वयक प्रो. (डॉ.) संजीव अग्रवाल ने कहा कि रूसा परियोजना विद्यार्थियों के कौशल विकास को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न रोबोट की सराहना करते हुए डिजिटल युग में प्रयोगात्मक कार्यों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन



डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी तथा यूआईईटी निदेशक प्रो. (डॉ.) सुनील ढींगरा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा में निरंतर अभ्यास से नवाचार को बढ़ावा मिलता है और वर्तमान समय में रोबोटिक्स का विशेष महत्व है। कार्यशाला संयोजिका डॉ. दीप्ति चौधरी ने बताया कि अंतिम दिन रोबो रेस, रोबो सॉकर और रोबो सूमो जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। उद्योग विशेषज्ञों और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने रोबोट डिजाइनिंग, असेंबलिंग, प्रोग्रामिंग, कंट्रोलर, सेंसर और मोटर इंटीग्रेशन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र समन्वयक प्रीति शर्मा, हरमीत कौर, डॉ. प्रियंका जांगड़ा, डॉ. दीपक सूद, एकता, रविंदर चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed