फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students have only one day left for admission in ITI

Kurukshetra News: आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास महज एक दिन बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Students have only one day left for admission in ITI
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र। संवाद
-जिलेभर की आईटीआई में 10 से 15 प्रतिशत सीटें ही रिक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/ पिहाेवा। जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरु की गई थी, जिसमें विद्यार्थियों को 23 अगस्त तक खाली सीटों पर ओपन काउंसलिंग कर मौके पर ही दाखिला दिया जा रहा है। अब विद्यार्थियों के पास दाखिला के लिए महज एक दिन बाकी है। प्रत्येक संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के साथ फीस जमा कराने पर सीटें आवंटित की जा रही है। जिलेभर की आईटीआई 10 से 15 प्रतिशत सीटें रिक्त बची हैं। विद्यार्थी अपनी रूचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में आवेदन फार्म भरकर ओपन काउंसलिंग में दाखिला ले सकते हैं। आईटीआई बहलोलपुर और शाहाबाद की आईटीआई में करीब 30 प्रतिशत के सीटें रिक्त हैं।


आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए एक दिन बाकी है, जिसमे विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के पास मौका है जो किसी कारणवश अभी तक दाखिला नहीं ले सके। जिले के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न कोर्सों की 1412 सीटों पर 6050 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें ओपन काउंसलिंग में करीब 90 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। जिलेभर की आईटीआई में 10 से 15 प्रतिशत सीटें ही रिक्त बची हैं।
विज्ञापन



आईटीआई में उपलब्ध सीटों पर प्राप्त हुए आवेदन और दाखिले
आईटीआई-------------उपलब्ध सीटें----- भरी हुई सीटों का ब्योरा
आईटीआई कुरुक्षेत्र ---------616-------570
आईटीआई पिहोवा--------408--------376
आईटीआई महिला उमरी ------- 180--------146
आईटीआई शाहाबाद-------------40--------30
आईटीआई महिला शाहाबाद-------60-------42
आईटीआई बहलोलपुर------108--------62
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed