{"_id":"633f48e10052e168f6165ac2","slug":"students-furious-over-the-demands-took-out-a-fury-march-kurukshetra-news-knl1236173200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर भड़के छात्र, निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर भड़के छात्र, निकाला रोष मार्च
विज्ञापन
Students furious over the demands, took out a fury march
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर केयू में वीरवार को छात्र भड़क गए और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई कमेटी के तत्वाधान में रोष मार्च निकाला। छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा तो उन्होंने जल्द पूरी न होने पर कड़ा आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी।
छात्र नेता राजदीप व रितु के नेतृत्व में छात्र सुबह ही एकत्रित हुए। उन्होंने रोष मार्च निकालकर केयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर की गई। वीसी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया गया । एसएफ़आई के राज्य अध्यक्ष विनोद गिल ने बताया की इस बार विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति दाखिला प्रक्रिया हुई है। एक सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन नई शिक्षा नीति के राग अलाप रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह अब की बार छात्र जो विषय पढ़ना चाह रहा है, वो विषय नहीं दिया जा रहा। जिसकी वजह से बच्चे परेशान हो रहे हैं। छात्र नेता रितु ने बताया की विश्वविद्यालय में तकनीकी आधुनिकता के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कैंपस और हॉस्टल दोनों में वाई-फाई की सुविधा ठप है, जबकि विद्यार्थियों से वाई-फाई का चार्ज भी वसूला जाता है
एसएफआई की नेता मुस्कान ने बताया की प्रशासन की तरफ से आश्वस्त किया गया की कल शाम तक पोर्टल ओपन कर दिया जाएगा। हॉस्टल की समस्याओं पर शुक्रवार शाम चार बजे दोनों चीफ वार्डन की के साथ मीटिंग तय हुई है। अगर इस मीटिंग में कोई निर्णय नहीं निकलता है। तो एसएफआई कक्षाओं में अभियान करते हुए निर्णायक लड़ाई लडे़गी। इस दौरान प्रशासन की तरफ से चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर और हॉस्टल के चीफ वार्डन पहुंचे । मांग पत्र की अन्य समस्याओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द पूरी करने की हामी भरी है। प्रदर्शन में काफी संख्या में छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं। प्रदर्शन में हिता, वर्षा , पंकज, ज्योति, साहिल, रोहित, निधि, रेणु, प्रतिभा, अभिषेक, अमित, सौरभ, मोहित, अमित, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
ये है विद्यार्थियों की मांग
- होस्टल में डाइट की बढ़ाया गया शुल्क कम किया जाए, सहकारी और प्राइवेट मैस से ली जा रहा सर्वेंर्ट चार्ज को खत्म किया जाए।
- कर्मचारियों के वेतन का विश्वविद्यालय भुगतान करें ।
- आईआईएचएस (यूनिवर्सिटी कॉलेज) में नई शिक्षा नीति के तहत हुए प्रथम वर्ष के दाखिलों में सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की त्रुटियों को दुरूस्त किया जाए।
- आईआई एचएस (यूनिवर्सिटी कॉलेज) में अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को जल्द-जल्द से भरा जाए । व हर विभाग के अंदर स्थायी भर्ती हो।
- विद्यार्थियों के लिए नए बस स्टैंड से विश्वविद्यालय थर्ड गेट तक बस सुविधा की जाए।
- केयू परिसर में बस की सुविधा को सुचारु रूप से चलाया जाए और ये बस हॉस्टल के अंदर वाले गेट तक जाए ।
-. वाई-फाई की सुविधा को सुचारु रूप से चालू किया जाए ।
-. विश्वविद्यालय में दाखिला फीस व पेपर फीस व री-अपीयर की फीसों में की गई बढ़ौतरी वापस की जाए ।क्ष्