फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students expressed anger over fee hike

Kurukshetra News: छात्रों ने फीस वृद्धि पर जताया रोष

Sun, 20 Jul 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 20 Jul 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Students expressed anger over fee hike
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार को संयुक्त छात्र मोर्चा (एएसएपी, एसएफआई, एनएसयूआई, डासफी) की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में विश्वविद्यालय के छात्रों को आ रही विभिन्न समस्याओं के लिए गंभीर चर्चा की गई। विशेष रूप से परीक्षा परिणाम में हो रही देरी, स्पेशल री-इवैल्युएशन की फीस में बढ़ोतरी और एससी वर्ग के छात्रों की फीस से जुड़ी परेशानियों पर सभी संगठनों ने एकजुट होकर आवाज उठाई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रहित के इन मुद्दों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और मांगें पूरी न होने पर आंदोलनात्मक रास्ता भी अपनाया जा सकता है। सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त छात्र मोर्चा की मुख्य मांगों में है कि स्पेशल री-इवैल्युएशन की बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लिया जाए तथा इसके परिणाम अधिकतम 15 से 20 दिनों के भीतर जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी वर्ग के द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों से जीरो बैलेंस योजना के तहत ही फीस ली जाए। सभी पाठ्यक्रमों में की गई फीस वृद्धि को भी रद्द किया जाए।
छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। यदि मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो छात्र मजबूर होकर आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed