फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students demonstrated for checking answer sheets

Kurukshetra News: उत्तरपुस्तिका की जांच के लिए विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Apr 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated for checking answer sheets
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंघित महाविद्यालयों के एमएससी भूविज्ञान के परीक्षा परिणाम निराशजनक आने पर विद्यार्थियों में गहरा रोष है। एमएसई जियोग्राफी का परिणाम निराशाजनक आने को लेकर सोमवार को राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट के विद्यार्थियों ने सीवाईएसएस के बैनर तले कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तरपुस्तिका की फिर से जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले भी विद्यार्थियों की ओर से सौंपे ज्ञापन पर प्रशासन ने उन्हें दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। करीब एक सप्ताह बाद भी प्रशासन की ओर से उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है । विद्यार्थियों का कहना है कि वह अंबाला से रोज रोज नहीं आ सकते है। जानकारी के अनुसार नौ अप्रैल को जब विद्यार्थियों ने परिणाम देखा तो वे हैरान रह गए कि एमएससी भूविज्ञान के परीक्षा परिणाम में सभी छात्र फेल हैं। विद्यार्थियों के अनुसार पूरी कक्षा का परिणाम कैसे इतना निराशजनक आ सकता है। जब विद्यार्थियों ने ये मामला प्राचार्य को बताया तो उनका कहना था कि रिअपीयर या रीवेल्यूवेशन के लिए आवेदन करें। इसके बाद वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। विद्यार्थियों की मांग है कि उनकी उत्तरपुस्तिकाएं दोबारा चेक कराई जाएं और नया परिणाम घोषित किया जाए। वहीं सीवाईएसएस के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर तुला है। पहले तो री-अपीयर और रिवेल्युएशन की इतनी इतनी फीस बढ़ा दी है और अब पूरी कक्षा के विद्यार्थियों की ही री-अपीयर दे रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि हमारे पेपर दोबारा चेक किए जाएं और रिजल्ट दोबारा जारी किया जाए। प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया कि दो दिन में जांच नहीं किया गया तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed