फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students are less inclined to take admission in rural ITI

Kurukshetra News: ग्रामीण आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का रुझाान कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
Students are less inclined to take admission in rural ITI
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में से ग्रामीण क्षेत्रों की आईटीआई में विद्यार्थियों का रुझान कम है। वहीं शहरी क्षेत्रों की आईटीआई में 15 से 20 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं और कई प्रोग्राम में 100 फीसदी दाखिले हो चुके हैं। जबकि निदेशालय द्वारा दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को फिर से 30 अगस्त तक मौका दिया गया है। निदेशालय की ओर से इससे पहले भी चार चरण में दाखिला प्रक्रिया होने पर सीटें रिक्त बचने पर पोर्टल खोला गया था, जिसमें ओपन काउंसलिंग करके दाखिले दिए जा रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग में मौके पर ही दाखिला दिया जा रहा है। आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र में 26 तो शाहाबाद में 25 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है, जिसमे विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रूचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के पास मौका है जो किसी कारणवश अभी तक दाखिला नहीं ले सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने कोर्स और पसंदीदा संस्थान में ही दाखिला लेना पसंद करते हैं, जिसके चलते ग्रामीण आईटीआई में दाखिलों में कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed