{"_id":"66146c5728bdfdbfe50b64d7","slug":"students-angry-over-late-fees-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-116426-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विलंब शुल्क लगने से विद्यार्थियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विलंब शुल्क लगने से विद्यार्थियों में रोष
Tue, 09 Apr 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के सेल्फ फाइनेंशियल कोर्स के विद्यार्थियों को फीस भरने की सही सूचना न मिलने पर विद्यार्थियों में रोष देखने को मिल रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि दूसरे सेमेस्टर की फीस भरने का लेकर विभाग के क्लर्क से संपर्क किया गया तो उन्होंने बाया कि जैसे ही सूचना आएगी सभी को सूचित किया जाएगा।
लेकिन जब विवि की वेबसाइट पर पोर्टल खोल कर देखा गया तो फीस के साथ एक हजार फाइन भी लगाया गया था। इस मामले को लेकर जब विभाग में संपर्क किया गया तो क्लर्क की ओर से फिर से ठीक कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई और फाइन बढ़कर पांच हजार हो गया।
हालांकि इस मामले को लेकर दो अप्रैल को कुलपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था, जिसको लेकर अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की कई, बल्कि विद्यार्थियों को इधर-उधर कार्यालयों के चक्कर कटवा रहे हैं, जिससे परेशानियों से जूझना पड़ रहा हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. राजपाल का कहना है कि जुलाई 2023 में फीस सेक्शन द्वारा फीस भरने को लेकर सूचना दी गई थी, जिसमें दूसरे सेमेस्टर की फीस भरने के लिए तारीख दी गई थी। विद्यार्थियों की लापरवाही के कारण ही लेट फीस लगी है।