फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   students aggressive to break specs of Dr. Ambedkars staute

डा. अंबेडकर का टूटा चश्मा देख भड़के विद्यार्थी

Fri, 27 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 27 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
students aggressive to break specs of Dr. Ambedkars staute
डॉ. बीआर अंबेडकर चौक पर अंबेडकर की प्रतिमा से किसी शरारती तत्वों द्वारा
विज्ञापन
चश्मा तोड़ने के बाद विद्यार्थी भड़क गए। वीरवार को गुरु रविदास धर्मशाला, डीएएसएफआई, बीवीएम आदि छात्र संगठनों ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया।

संविधान दिवस पर हुए हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम सतबीर कुंडू और डीएसपी नूपुर बिश्नोई मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मांगों का ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए।


संविधान निर्माण करने वाली सभा के अध्यक्ष डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति का चश्मा टूटने की खबर मिलते ही वीरवार देर शाम को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। सिटी थाना प्रभारी रामकुमार ने प्रदर्शनकारियों से शिकायत देने बारे पूछा तो विद्यार्थियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही।

प्रदर्शन के कारण लगभग 20 मिनट में ही वहां से गुज रहीं सड़कों पर यातायात जाम हो गया। स्थिति बिगड़ते देख एचएचओ रामकुमार ने फोन पर एसडीएम को सूचित किया। इस पर डीएसपी नूपुर बिश्नोई और एसडीएम सतबीर कुंडू मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेते हुए उन्हें हरसंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों का गुस्सा शांत हुआ।

प्रदर्शन में बीवीएम के सत्यवान, कुलदीप दूत, डीएएसफाई प्रभारी सुखबीर मेहरा, धर्म सिंह, गुरु रविदास धर्मशाला के अध्यक्ष फकीर चंद, विजय विद्यार्थी, जसबीर, भारत, रीटा, मुनीषा, काजल, बौद्ध भिक्षु बंतेकांशीरतन, विशाल, मंजीत आदि विद्यार्थी शामिल हुए।
 
पुलिस ने संभाला मोर्चा
एसडीएम के आने से पहले विद्यार्थियों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान अंबेडकर चौक पर लगभग आधे घंटा रास्ता बाधित रहा। सुभाष मंडी चौकी से पुलिस बल और सिटी थाना प्रभारी ने जल्द ही जाम खुलवा दिया।  

ज्ञापन में रखीं ये मांगें  
डीएएसएफआई की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य रविंद्र ढांडा और कुलदीप दूत ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से चश्मा तोड़ने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

भविष्य में ऐसा न हो, इसलिए अंबेडकर चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, सुरक्षा के मद्देनजर रात को भी चौक पर पुलिस जवान तैनात करने की मांग की गई। संत गोपालदास ने कुछ समय पहले संविधान के पन्ने जला दिए थे, उस संबंध में भी कार्रवाई की मांग की गई। कुलदीप ने बताया कि एसडीएम ने सात दिन का आश्वासन दिया है।   


रविदास सभा की ओर से डॉ.भीम राव अंबेडकर की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ करने की लिखित शिकायत मिली है। इस शिकायत के आधार पर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामकुमार, एसएचओ, थाना शहर, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed