{"_id":"691e09ec69b582e6720fbb49","slug":"student-seminar-organized-on-martyrs-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-145612-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शहीदी दिवस पर विद्यार्थी सेमिनार आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शहीदी दिवस पर विद्यार्थी सेमिनार आयोजित
Wed, 19 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेमिनार में छात्राओं के साथ मुख्यअतिथि । संवाद
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय के पंजाबी विभाग ने श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थी सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार का विषय श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन, रचनाएं, शिक्षाएं एवं विचारधारा रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दलजीत कौर ने शिरकत की। सेमिनार में किरन प्रीत कौर, ऐश प्रीत कौर, कामना, सिमरनजीत कौर, नवनीत कौर, अंजलि, प्रभजोत कौर, तरनप्रीत कौर व अमनप्रीत कौर ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, रचनाओं, शिक्षाओं एवं विचारधारा पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्राचार्या प्रो. आरती त्रेहन ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर स्वागत किया। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. सिमरजीत कौर ने सेमिनार के विषय पर प्रकाश डाला। डॉ. दलजीत कौर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत किसी एक धर्म के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानवता की धार्मिक एवं सामाजिक स्वतंत्रता के संरक्षण हेतु थी। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु साहिब की शिक्षाओं को मानवता की दृष्टि से समझने का आग्रह किया। इस अवसर पर डॉ. मुमताज , डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. हेमा सुखीजा उपस्थित रही।