फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student organizations protested against Jalore incident, gave memorandum to the President

जालोर की घटना के विरोध में छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Student organizations protested against Jalore incident, gave memorandum to the President
डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (डासफी) छात्र संगठन ने राजस्थान के जालोर में नौ वर्षीय छात्र इंद्र के साथ हुई जातीय अत्याचार के विरोध में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद छात्र संगठन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग पर बढ़ रहे अत्याचारों पर रोक लगाने और अधिक कठोर कानून बनाने की अपील की।
विज्ञापन

डासफी के पूर्व अध्यक्ष पिंटू ने बताया कि बीते दिनों राजस्थान के स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। एक नौ वर्ष के बच्चे के साथ स्कूल में रखे मटके से पानी पीने पर इतना पीटा गया की इलाज के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है वही कुछ संकुचित मानसिकता के लोग आज भी जातिवादी मानसिकता से भरे हुए हैं। एक शिक्षण संस्थान में जातीय भेदभाव मानवीय मूल्यों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

शोधार्थी प्रियंका भारती व अशोक रंगा ने घटना को अमानवीय कृत्य बताया। उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार की घटनाएं होना हमें आज भी हमारे समाज की स्थिति को दर्शाती है कि आजादी के 75 वर्ष बाद देश में जाति भेदभाव खत्म नहीं हुआ है। संगठन के सदस्यों ने भारी रोष प्रकट करते हुए जमकर राजस्थान सरकार का विरोध किया। इस मौके पर साहिल, नवीन मनीष सैन, अनिल चौहान, कीमती लाल, आशीष, बलकार बौद्ध, किरणपाल, बलजीत, गौरव, संजीव, राहुल, गुरमीत, युवराज, विशाल, अभिषेक, मनीषा, ऋतु, रितिका, कोमल, शोभा व अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed