{"_id":"6463ef6e4ba4ba6e88057116","slug":"student-jumps-from-fifth-floor-of-nit-hostel-dies-kurukshetra-news-c-18-1-124080-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी के हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदा विद्यार्थी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी के हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदा विद्यार्थी, मौत
Wed, 17 May 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 17 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में मंगलवार को एक विद्यार्थी हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूद गया। इससे एनआईटी परिसर में अफरातफरी मच गई। विद्यार्थी को तुरंत संस्थान प्रबंधन ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त भव्य बंसल (20) के रूप में हुई है।
भव्य कंप्यूटर साइंस में द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी था। वह एनआईटी में होस्टल में कमरा नंबर सात में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि सोमवार को भव्य से मिलने उसकी माता सिरसा से आईं थीं, जिसके बाद उनको एनआईटी में गेस्ट रूम दिया गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम भव्य अपनी माता के पास उनके रूम में गया था।
वहां उन दोनों के बीच में कोई बात हो गई। इसके 15 मिनट बाद भव्य ने हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे उजाला सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं संस्थान के प्रवक्ता प्रो. विकास मित्तल ने बताया कि भव्य के आत्महत्या करने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। वह अपनी मां से मिलने गेस्ट रूम गया था। उसकी मां उससे मिलने आती रहती हैं।
विज्ञापन
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि एनआईटी में एक विद्यार्थी ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कोई कारण सामने नहीं आए हैं।