फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student Arzoo chosen best player, Kurukshetra

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई छात्रा आरजू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Student Arzoo chosen best player, Kurukshetra
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरा मटका रेस में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में चल रही 37वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है। चार दिन चले आयोजन में दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक सहित कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कराई है। महाविद्यालय ने सत्र 2020-21 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरजू को चुना है। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आरजू को भारतेंदु ढुल ने 1100 रुपये के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अंतिम दिन हुई 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आरजू पहले स्थान पर रही। मनीषा ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, चाटी दौड़ में प्रथम स्थान तेजस बेनीवाल रहीं, जबकि नौनिध एवं रेनिका ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले हुई 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निशा ने पहला, सीमा ने दूसरा और संजना तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय तथा सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में हिमांशी ने पहले स्थान पर कब्जा किया और किरणदीप ने दूसरा और स्वीटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने कहा कि कोरोना काल में बाहरी गतिविधियों के सीमित हो जाने तथा ऑनलाइन पढ़ाई के कारण छात्र मानसिक तनाव, चिंता व डिप्रेशन की चपेट में है। खेल तनाव, चिंता व डिप्रेशन को दूर करने में समर्थ है, क्योंकि खेलों से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है तथा ये ऊर्जा व स्फूर्ति प्रदान करते हैं। खेल हमारा मनोरंजन तो करते ही है साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाते है। खेल यश, मान-सम्मान के साथ धन भी देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राएं खेलों को कॅरियर के रूप में अपना कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। बताया कि महाविद्यालय की छात्रा रिम्मी और नैंसी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर चुकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि ऐसे कई खिलाड़ी भी अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने खेल ध्वज कार्यवाहक प्राचार्य को सौंपा। इस मौके पर क्रीड़ा परिषद की संयोजक डॉ. अनु चौहान व डॉ. सुमन राजन सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिताओं की विजेता खिलाड़ी
गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रीति व प्रांजल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा हिमांशी ने द्वितीय और सपना देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रांजल पहले, नैंसी शर्मा दूसरे और स्वाति तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में आरजू प्रथम, रजनी व सर्वजीत द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आरजू ने पहला, सपना ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में स्वाति, रिम्मी, नैंसी व आरजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सपना, प्रियंका, रेनिका व प्रीति ने द्वितीय और मुस्कान, गुंजन, मनिषा व आरजू तृतीय स्थान पर रहीं। बोरा रेस में रेनिका प्रथम रही, जबकि प्रगति दूसरे और कोमल तीसरे स्थान पर रही। थ्री लैगड रेस में प्रथम स्थान वंशिका ने प्राप्त किया और शिखा, निशिता व रेनिका ने दूसरे स्थान पर रही, जबकि तेजस्वी व गुंजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात हुई स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता में रजनी प्रथम, हिमांशी दूसरे और कोमल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed