फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Strongly opposed America's 50 percent tariff

Kurukshetra News: अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ का किया कड़ा विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Strongly opposed America's 50 percent tariff
शाहाबाद। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने अमेरिका की ओर से भारत से आयात पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैक्स (टैरिफ) के फैसले की कड़ी निंदा की है। इस निर्णय के बाद कुल टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है जो दुनिया में सबसे अधिक है। भाकियू का कहना है कि यह कदम अमेरिका की भारत विरोधी नीति और आर्थिक दबाव का उदाहरण है जिसका सीधा असर भारतीय किसानों और आम जनता पर पड़ेगा।
विज्ञापन

भाकियू चढ़ूनी के प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि अमेरिका यह कार्रवाई रूस से भारत के तेल आयात के कारण कर रहा है जबकि खुद अमेरिका और यूरोप रूस से लगातार माल खरीद रहे हैं। यह उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत की कृषि, मत्स्य पालन और डेयरी क्षेत्रों को अपने बहुराष्ट्रीय कारोबारी हितों के लिए खोलना चाहता है जो देश के किसानों के खिलाफ है।
विज्ञापन

राकेश बैंस ने कहा कि भारत की आधी से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम मोदी सरकार से अपील करते हैं कि वह विदेशी दबाव में न झुके और विदेशी कंपनियों का बहिष्कार करने की अपील की। भाकियू ने देशवासियों से शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी विरोध के लिए अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों और सेवाओं का बहिष्कार करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed