{"_id":"66a9983145412645df0fb62b","slug":"strike-of-computer-operators-has-become-a-problem-for-the-people-till-now-3200-registries-and-deaths-are-stuck-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-121862-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल बनी लोगों के लिए परेशानी, अब तक 3200 रजिस्ट्रियां व इंतकाल अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल बनी लोगों के लिए परेशानी, अब तक 3200 रजिस्ट्रियां व इंतकाल अटके
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को चले हुए अब तक 16 दिन बीत चुके हैं, जिससे अब तक 3200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां व इंतकाल रुके हुए है। तहसील में काम कराने पहुंचे लोग मायूस होकर ही बिना काम कराए वापिस अपने घरों को लौट रहे हैं।
लोगों को अब कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल खुलने का इंतजार है। इस हड़ताल से जहां रजिस्ट्रियां व इंतकाल के काम
बाधित हुए हैं तो वहीं जाति प्रमाण पत्र, खेत की फर्द, लोन से संबंधित काम, आय प्रमाण पत्र, लाइसेंस व आरसी बनाने के काम भी पूरी तरह से अटके हुए हैं।
वहीं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भी अब एक अगस्त को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के घेराव करने की तैयारी कर ली है, जिसमें प्रदेश भर के कंप्यूटर ऑपरेटर हिस्सा लेंगे और मांगों के समर्थन के लिए मुख्यमंत्री के आवास का घेराव कर रोष जताएंगे।
कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांगों में कंप्यूटर प्रोफेशनल जिला आईटी समिति डीआईटीएस का केंद्रीयकरण कर बजट का प्रावधान करने, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित करने शामिल है। इसके अलावा एचकेआरएनएल में भेजे सभी कर्मचारियों को डीआईटीएस में वापिस शामिल करने, 58 साल उम्र तक सेवा सुरक्षा देने और अनुभव के साथ समान काम समान वेतन देने जैसी मांगें शामिल है।
विज्ञापन
एक अगस्त को होगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव : प्रमोद नागपाल
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान प्रमोद नागपाल ने बताया कि जिला भर के कंप्यूटर ऑपरेटर अपने हकों के लिए पिछले 16 दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार किसी भी मांग को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अब एक अगस्त को मुख्यमंंत्री आवास का घेराव चंडीगढ़ में किया जाएगा और रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस रोष प्रदर्शन में प्रदेश भर के सभी कंप्यूटर ऑपरेटर हिस्सा लेंगे।
तहसील में लगा चुका कई चक्कर : भगवान चंद
ब्रह्मा कॉलोनी के भगवान चंद का कहना है कि वे रजिस्ट्री का काम कराने के लिए कई चक्कर तहसील में लगा चुके हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। कई बार चक्कर लगाने पर भारी परेशानी झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। हड़ताल को 16 दिन बीत चुके हैं, जिससे कई बार तहसील में चक्कर लगाने पर खाली हाथ ही घर लौटना पड़ रहा है।