फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   strike

आज हड़ताल पर रहेंगे फार्मासिस्ट

Sun, 25 Aug 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
strike
फार्मासिस्टों की हड़ताल की वजह से एलएनजेपी समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सोमवार को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल की फार्मेसी से उनको आज दवाएं नहीं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगें लागू न करने के विरोध में एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को फार्मासिस्ट सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने डिस्पेंसरी में सामान्य तौर पर काम काज होने का आश्वासन दिया है। बता दें कि सरकार द्वारा एसोसिएशन की लंबित पड़ी मांगें न करने के विरोध में फार्मासिस्ट पिछले कई दिनों से रोष प्रकट कर रहे हैं। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के आह्वान पर जिला एसोसिएशन ने सोमवार को सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के जिला प्रधान राजीव कुमार ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पिछले लंबे समय से अनदेखा कर रही है। लंबित पड़ी मांगों को लेकर जिलाभर के फार्मासिस्ट ने 6 व 7 अगस्त को काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक रोष प्रकट किया था। इसके बाद 13 से 17 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति रोष जताया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों को जल्द लागू नहीं करती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed