फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Strike, eyes will be on his own, Kurukshetra

हड़ताल शुरू, अपनों पर रहेंगी नजरें

Tue, 28 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 28 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा ज्वाइंट पावर एक्शन कमेटी के आह्वान पर विभाग के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मी 29 जून व 30 जून को पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विभाग के कर्मी श्याम कुमार ने बताया कि इन दो दिनों में कोई भी कर्मी अपनी सीट पर नहीं बैठेगा और किसी भी प्रकार की बिजली बाधित नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन


यह हड़ताल शांतिपूर्ण की जाएंगी, फिर भी विभाग के अधिकारी अपने ही कर्मचारियों पर निगाह बनाएं रहेंगे। वहीं अधीक्षक अभियंता परिचालन मंडल उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम राजेश तेवतिया ने बताया कि इसके लिए निगम ने व्यापक प्रबंध करते हुए कुरुक्षेत्र सर्कल के सभी बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त लिखित आदेश जारी कर दिए है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि वे अपने उपकेंद्र का बिना रिलीवर के कही भी छोड़ कर न जाए। अगर कोई कर्मचारी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने सहित नौकरी से तुरंत बर्खास्त करने के आदेश दिए जा सकते हैं। जो कर्मचारी हड़ताल में भाग नहीं लेना चाहते और उन्हें यूनियन का अधिकारी हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य करता है, ऐसे में यूनियन के अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहीं नहीं विभाग ने संवेदनशील बिजली कार्यालयों में पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र सर्कल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से हड़ताल संबंधित गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी व बिजली के सभी मुख्य उपकेंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस हड़ताल के दौरान पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेंगी और इस बाबत 9 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए है।  

कुरुक्षेत्र सर्कल में 1166 कर्मचारी कार्यरत
अधीक्षक अभियंता ने बताया कि कुरुक्षेत्र सर्कल में केवल 1166 कर्मचारी कार्यरत हैं जिनमें से 786 कर्मचारी नियमित, 201 कर्मचारी डीसी रेट पर व 179  कर्मचारी अनुबंध लेबर के रुप में कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों में से 498  कर्मचारी कुरुक्षेत्र डिवीजन में, 310 कर्मचारी शाहाबाद में व 358 कर्मचारी  पिहोवा डिवीजन में कार्यरत हैं।

कुरुक्षेत्र सर्कल में 32 बिजली उपकेंद्र
जानकारी अनुसार कुरुक्षेत्र सर्कल में 32 उपकेन्द्र तथा 540 फीडर  हैं। जिनमें से कुरुक्षेत्र डिवीजन में 196, शाहाबाद डिवीजन में 160 व  पिहोवा डिवीजन में 184 फीडर शामिल हैं और कुरुक्षेत्र सर्कल में एक लाख बिजली उपभोक्ता है।


कैसे होगी भरपाई
बिजली निगम की हड़ताल पर किसी भी प्रकार के फाल्ट को रोकने के लिए विभाग द्वारा कुछ माह पहले एक कंपनी द्वारा तैनात किए गए 100 एलआरपी वर्कर है। जो कि हड़ताल पर नहीं जा रहे है। ये वर्कर हड़ताल के दौरान सीटों पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed