{"_id":"67c75aff015d648d3d0f75f9","slug":"strict-guard-on-strong-room-duty-magistrate-appointed-for-counting-of-votes-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132182-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्ट्रांन्ग रूम पर कड़ा पहरा, मतगणना के लिए नियुक्त किए डयूटी मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्ट्रांन्ग रूम पर कड़ा पहरा, मतगणना के लिए नियुक्त किए डयूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर के चुनाव के बाद अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांन्ग रूम में रखी गई है, जहां कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया हुआ है। जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
नगर परिषद थानेसर में चेयरपर्सन और 30 पार्षदों की मतों की गणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बागवानी विभाग के विकास अधिकारी श्याम सिंह, धुराला से एई प्रदीप कुमार व श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के अधीक्षक रामनिवास को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। यह तीनों ड्यूटी मजिस्ट्रेट अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे। इसके अलावा वैटरनरी सर्जन डाॅ. विशाल व एसडीओ राकेश कुमार को रिजर्व में डयूटी मजिस्ट्रेट रखा गया है।
जिला उपायुक्त ने कहा कि इस्माईलाबाद उप चुनाव को लेकर बीडीपीओ कार्यालय में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांन्ग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। यहां पर भी ठसका मीराजी में नियुक्त वैटरनरी सर्जन डाॅ. आशुतोष सांगवान, बागवानी विभाग के विकास अधिकारी अंकुश कांबोज व एसएमएस विजय पाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह सभी डयूटी मजिस्ट्रेट अलग-अलग शिफ्टों निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ड्यूटी देंगे। इसके अलावा धुराला से एसएससी से एई प्रदीप कुमार व शाहाबाद शुगर मिल से सहायक गन्ना विकास अधिकारी बलजिंद्र सिंह को रिजर्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है।