फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Strict action will be taken against those who exploit by giving loans at high interest rates

Kurukshetra News: ऊंचे ब्याज पर कर्ज देकर शोषण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who exploit by giving loans at high interest rates
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अवैध रूप से ऊंचे ब्याज पर कर्ज देकर लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे सूदखोरों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूदखोर अक्सर गरीब और असहाय लोगों को ऊंचे ब्याज पर कर्ज देकर, उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। ऐसे लोगों को जाल में फंसाकर उनका शोषण किया जाता है। इसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है, जो सूदखोरों की गतिविधियों पर निगरानी रख रही हैं। उन्होंने पीड़ितों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति ऊंचे ब्याज पर कर्ज देकर प्रताड़ित करता है, तो वे नजदीकी थाने, पुलिस कंट्रोल रूम या पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 70567-00100 पर शिकायत दर्ज कराएं। पीड़ित सीधे उनके कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। शिकायतों पर त्वरित और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सूदखोरों को चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed