फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   stric, Pihowa

अब भूख हड़ताल करेंगे श्रद्धालु

Fri, 07 Mar 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा Updated Fri, 07 Mar 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
stric, Pihowa
सिख एवं हिंदुओं की आस्था की प्रतीक मां सरस्वती मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान सरस्वती तीर्थ के जल को प्रवाहित करने की मांग पर श्रद्धालुओं ने रोष प्रकट करते नारेबाजी की।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पिछले काफी समय से शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों की यह मांग लंबित पड़ी है।

सरस्वती जीर्णोद्धार समिति के सेवक रोशन लाल सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से शहरवासी सरस्वती तीर्थ में प्रवाहित जल की व्यवस्था करनेे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बारे में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित विधायक और वित्त मंत्री ने कई बार तीर्थ में बहते जल की मांग को पूरा करने के वादे किए थे, लेकिन अभी तक तीर्थ में प्रवाहित जल की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने चेतावनी देते कहा कि यदि तीन दिन के अंदर सरस्वती तीर्थ के जल को प्रवाहित जल में नहीं बदला गया तो वे विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।


रोशनलाल गर्ग ने बताया कि पहले चरण में 15 दिनों तक क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। यदि फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो अगला कदम उठाया जाएगा।

मां सरस्वती के मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। इसे लेकर श्रद्धालु भारी मात्रा में एकत्रित हुए थे। निर्माण कार्य के दौरान प्रवाहित जल के लिए लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्हाेंने नारेबाजी करते कांग्रेस सरकार के विरोध की घोषणा कर दी। एकत्रित श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से एक रुपये और एक ईंट दान देने की मुहिम को शुरू किया। इस मुहिम के तहत अब तक हजारों ईंट और हजारों रुपये की राशि जीर्णोद्धार कार्य के लिए एकत्रित की जा चुकी है। इस मौके पर पवन चक्रपाणी, युधिष्ठिर बहल, राकेश लक्की, भूषण गर्ग, पवन गुप्ता, संदीप कुश, सतीश कठानिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed