{"_id":"6a8aee15442b89e5e803b488","slug":"members-of-the-ror-community-showed-black-flags-to-minister-krishan-panwar-in-mathana-village-kurukshetra-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: मथाना गांव में मंत्री कृष्ण पंवार को रोड़ समाज के लोगों ने दिखाए काले झंड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: मथाना गांव में मंत्री कृष्ण पंवार को रोड़ समाज के लोगों ने दिखाए काले झंड़े
Sun, 23 Aug 2026 06:27 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:27 PM IST
सार
थाना सदर थानेसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद रोड़ सभा के प्रधान ने कई गांव के समाज के लोगों के साथ पहुंचकर उन्हें रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन
मंत्री कृष्ण पंवार को रोड़ समाज के लोगों ने दिखाए काले झंड़े
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र के मथाना गांव में कलश वंदन यात्रा में शामिल होने आए मंत्री कृष्ण पंवार को रोड समाज के लोगों ने हर्ष एनकाउंटर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए काले झंड़े दिखाकर विरोध दर्ज करवाया। थाना सदर थानेसर पुलिस ने इस कार्रवाई के विरोध में मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद रोड़ सभा के प्रधान ने कई गांव के समाज के लोगों के साथ पहुंचकर उन्हें रिहा करने की मांग की।
पुलिस के हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने के विरोध में समाज के लोगों ने उन्हें भी गिरफ्तार करने की मांग की। भीड़ बढ़ती देख लाडवा डीएसपी निर्मल व डीएसपी सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करवाया व हिरासत में लिए चारों लोगों को तुरंत छोड़ने की बात कही। अब समाज के लोगों ने इस कार्रवाई के विरोध में बड़ा निर्णय लेने का फैसला किया है।
समाज से जुड़े लोगों ने बताया कि कुछ देर में फैसला लिया जाएगा की जब तक हर्ष एनकाउंटर में कार्रवाई न होने तक भाजपा नेता के गांव में न घुसने के पोस्टर भी लगाए जाएगें। इसके लिए समाज से जुड़े लोग फिलहाल बैठक कर रहे हैं।