{"_id":"6a8ab710fa99fed491031000","slug":"sanitation-workers-in-kurukshetra-stopped-their-tipper-trucks-and-staged-a-sit-in-protest-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में टिप्पर रोककर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी: बाहर ड्राइवर करते रहे इंतजार, कंपनी ने दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में टिप्पर रोककर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी: बाहर ड्राइवर करते रहे इंतजार, कंपनी ने दिया अल्टीमेटम
Sun, 23 Aug 2026 02:32 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:32 PM IST
सार
कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं और किसी भी दबाव में पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों के प्रधान ने दावा किया कि करीब आधे घंटे से कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आसपास घूम रहे हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार को डोर-टू-डोर कचरा उठाने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने टिप्परों को बाहर निकलने से रोकने के लिए गेट पर ताला लगा दिया। अंदर टिप्पर खड़े रहे और उनके चालक गेट के बाहर इंतजार करते रहे। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे गेट नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
धरने पर बैठे कर्मचारियों के अनुसार शुभम स्वच्छता प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से उन्हें गेट से हटने के लिए कहा गया। कंपनी की ओर से कथित तौर पर चेतावनी दी गई कि यदि 20 मिनट में कर्मचारी वहां से नहीं हटे और टिप्परों को बाहर नहीं निकलने दिया गया तो पुलिस को साथ लाकर बल का प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने भी स्पष्ट कर दिया कि वे मांगें माने बिना धरने से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
गेट के बाहर खड़े टिप्परों के चालकों ने कहा कि जब तक कर्मचारी रास्ते से नहीं हटेंगे, तब तक वाहन बाहर नहीं निकाले जा सकते। चालकों ने कहा कि वे किसी को नुकसान पहुंचाकर या जबरदस्ती वाहन निकालने के पक्ष में नहीं हैं, इसलिए गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं और किसी भी दबाव में पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों के प्रधान ने दावा किया कि करीब आधे घंटे से कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आसपास घूम रहे हैं। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।
वहीं कंपनी की ओर से कहा गया कि यदि कर्मचारी टिप्परों को बाहर नहीं निकलने देंगे तो शहर से कचरा उठाने के लिए कंपनी अपने निजी कर्मचारियों को काम पर लगाएगी। इससे हड़ताल के बीच कचरा उठान को लेकर टकराव की स्थिति और बढ़ने के आसार हैं।