{"_id":"69f8fd92229180310b033ec2","slug":"stray-dogs-bite-a-couple-riding-a-bike-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-154339-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लावारिस कुत्ताें ने बाइक सवार पति-पत्नी को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लावारिस कुत्ताें ने बाइक सवार पति-पत्नी को काटा
विज्ञापन
शाहाबाद। पीडि़त अजय सपड़ा। स्वयं
शाहाबाद। क्षेत्र के लोग लावारिस कुत्तों के खौफ के साए में हैं। ये कुत्ते लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को देर शाम मोहल्ला माजरी, गाबा चौक से मोटरसाइकिल पर जा रहे अजय सपड़ा और उनकी पत्नी कोमल सपड़ा पर कुत्तों ने हमला कर दिया और वे मोटरसाइकिल से गिर गए। कोमल को कुत्ते ने एक जगह काटा जबकि अजय को टांगों पर 15 बार काट लिया। सरकारी अस्पताल में पहुंचाकर इंजेक्शन लगवाया गया।
इसके बाद चिकित्सक की सलाह पर वे अंबाला पहुंचे और एक ओर इंजेक्शन लगवाना पड़ा। उन्होंने बताया कि बच्चे ट्यूशन पर जाते हैं लेकिन उन्होंने भी अब गली में निकलना बंद कर दिया है। कमेटी बाजार के एक समाजसेवी युवक गंगाधर ने नगर प्रशासन की गंभीरता पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनता को इन कुत्तों से मुक्ति दिलाई जाए।
लावारिस कुत्तों की ओर से राहगीरों को काट लेने, दो पहिया वाहनों के पीछे भागकर आतंकित करने की रोजमर्रा की शिकायतें प्रशासन के पास पहुंचने का कोई स्थायी हल नहीं निकलता। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है पर वह उनको मार नहीं सकते, केवल उनकी नसबंदी करवाकर पुराने स्थानों पर छोड़ देते हैं। कानून आवारा कुत्तों को मारने की इजाजत नहीं देता और उल्लंघन करने पर पांच साल की सजा का प्रावधान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शहर में एक हजार से ज्यादा लावारिस कुत्ते हैं।