फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Stray animals will be caught under the supervision of officials, the city will be cleaned

Kurukshetra News: अधिकारियों की देखरेख में पकड़े जाएंगे बेसहारा पशु, शहर की होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Stray animals will be caught under the supervision of officials, the city will be cleaned
कुरुक्षेत्र। सेक्टर सात में घर के आगे बैठा बेसहारा गेवंश। संवाद
कुरुक्षेत्र। मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान अभियान को सफल बनाने के लिए वार्ड के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। नोडल अधिकारियों की देखरेख में सफाई और बेसहारा पशुओं को पकडऩे का काम किया जाएगा। इन नोडल अधिकारियों पर निगरानी के लिए एचसीएस अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि वार्ड नंबर एक में पब्लिक हेल्थ एसडीओ रमेश कुमार, वार्ड दो में मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह, वार्ड तीन में आयुष यूनिवर्सिटी के सुपरीटेंडेंट अरविंद कुमार, वार्ड चार में डीएसओ मनोज कुमार, वार्ड पांच में एमएसएमई के सहायक निदेशक दिनेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसी तरह वार्ड छह में डीपीओ बलजीत कौर, वार्ड सात में हिरमी के सहायक निदेशक, वार्ड आठ में डीएफओ जीएम सुखपाल कौर, वार्ड नौ में पीडब्ल्यूडी एसडीओ कमल कुमार, वार्ड 10 में माइनिंग अधिकारी रोहित को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड 11 में डीएसडब्ल्यूओ सुरजीत कौर, वार्ड 12 में नप नायब तहसीलदार संजीव कुमार, वार्ड 13 में कृषि विभाग के टेक्निकल सतीश कुमार, वार्ड 14 में एलडीएम मलकीत सिंह, वार्ड 15 में डीईटीसी जगबीर झाकड़ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त मीणा ने कहा कि वार्ड 16 में पब्ल्कि हेल्थ एक्सईएन सुमित गर्ग, वार्ड 17 में रेडक्रॉस सचिव सुनील, वार्ड 18 में डीएचओ शिवेंदु प्रताप सिंह, वार्ड 19 में उद्यान विकास अधिकारी श्याम सिंह धाकड़, वार्ड 20 में नप से मनमीन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड 21 में कृषि विभाग के राकेश कुमार सहारण, वार्ड 22 में एसयू से जितेंद्र शर्मा, वार्ड 23 में हुडा के जेई विनोद, वार्ड 24 में हुडा सुपरीटेंडेंट मनोज, वार्ड 25 में पंचायत राज से गौरव नागर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड 26 में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी बलवान सिंह, वार्ड 27 को सीनियर अकाउंट अधिकारी अतुल गोयल, वार्ड 28 में एसडीई राकेश कुमार, वार्ड 29 में कृषि विभाग के संदीप कुमार, वार्ड 30 में सहायक दलबीर सिंह, वार्ड 31 में एसडीओ जयवीर पंवार और वार्ड 32 में जेई नरेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed