{"_id":"6a5d6d77ccaa41f9480034b3","slug":"strategy-devised-to-lay-siege-to-the-nhm-director-generals-office-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-158009-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनएचएम महानिदेशक कार्यालय के घेराव की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनएचएम महानिदेशक कार्यालय के घेराव की बनाई रणनीति
Mon, 20 Jul 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा साहिब में बैठक के तहत एकजुट आशा वर्कर्स। स्वयं
कुरुक्षेत्र। आशा वर्कर यूनियन की ओर से गुरुद्वारा साहिब पिहोवा में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष पिंकी और राज्य उपप्रधान रानी देवी के नेतृत्व में लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रूपरेखा के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा 21 को एनएचएम महानिदेशक कार्यालय के घेराव की रणनीति भी बनाई गई।
राज्य उपप्रधान रानी देवी ने कहा कि सरकार की ओर से आशा वर्कर्स की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनके ऊपर काम का दबाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है पर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनकी मांगों में वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की मानदेय वृद्धि लागू करना, आरोग्य मंदिर ऐप, टीबी सर्वे और पोलियो अभियान सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यों का बकाया भुगतान जल्द करना और ऑनलाइन कार्यों का बढ़ता अत्यधिक दबाव कम करना शामिल है।
मांगों की अनदेखी के विरोध में राज्य कमेटी के आह्वान पर 21 जुलाई को पंचकूला स्थित एनएचएम महानिदेशक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सकारात्मक निर्णय न लेने पर 10 अगस्त से जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मीना, देवेंद्र, दीपिका, दुर्गा, परमजीत, पुष्पा और मूर्ति सहित बड़ी संख्या में वर्कर्स मौजूद रही।