Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Stopped from dumping garbage in the dumping area made in Sector 10

Kurukshetra News: सेक्टर 10 में बनाए डंपिंग क्षेत्र में कूड़ा डालने से रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stopped from dumping garbage in the dumping area made in Sector 10
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को जहां स्वच्छ बनाने के दावे प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से किए जा रहे हैं, लेकिन कूड़े पर ही कोहराम मचा हुआ है। पिछले आठ दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर की सड़कों पर झाड़ू नहीं लग पाया है तो वहीं सेक्टर 10 में बनाए अस्थाई डंपिंग क्षेत्र में भी कूड़ा डालने से रोक दिया गया, जिसके चलते घर-घर से कूड़ा उठान भी ठप हो गया है। लोग कूड़े से भरे डस्टबीन लेकर नप कार्यालय पहुंचे तो वहीं डंपिंग क्षेत्र पर कूड़ा डालने गए टिपर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर होते हालात से निपटना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

शहर से हर रोज 70 टन से ज्यादा कूड़ा निकल रहा है। इसे खपाने के लिए नगर प्रशासन के पास आज तक भी स्थाई डंपिंग क्षेत्र नहीं है। भरसक प्रयास के बावजूद भी लोगो के विरोध के चलते नप यह क्षेत्र तय नहीं कर पा रही है। ऐसे में नगर परिषद के लिए घर-घर से एकत्रित किए जाने वाले कूड़े को पिछले कईं माह से सेक्टर 10 में एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां भी लगातार विरोध किया जा रहा है। जहां तीन दिन पहले ही नगर पार्षद प्रतिनिधि एवं जजपा नेता योगेश शर्मा के नेतृत्व में एवं आसपास के लोग कूड़े की ट्राली भरकर विधायक आवास पर पहुंच गए थे और एक सप्ताह में यहां से कूड़ा हटाने को लेकर अल्टीमेटम दिया गया था तो वहीं गत दिवस भी आसपास के लोगों ने यहां कचरा डालने से वाहनों को रोक दिया था। वीरवार को भी जब सुबह टिप्पर यहां कचरा डालने पहुंचे तो कड़ा विरोध हुआ। एक धार्मिक संस्थान से जुड़े लोगों के अलावा आसपास के लोग भी जुट गए और न केवल यहां टिपर खाली करने से रोक दिए गए तो वहीं खाली किया जा रहा टिपर सेक्टर सात पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि देर शाम तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई जबकि टिपर पुलिस चौकी परिसर में ही खड़ा रहा। उधर लोगों का कहना था कि बारिश के मौसम के चलते यहां बनाए गए डंपिंग क्षेत्र से दुर्गंध फैल चुकी है, जिसके चलते आसपास के एरिया में रहना ही मुश्किल हो चुका है। बीमारी फैलने की आशंका बनी है। प्रशासन बार-बार जल्द समाधान किए जाने का आश्वासन ही देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
... जब कूड़े से भरे डस्टबीन लेकर पहुंचे नप कार्यालय
पिछले दो दिनों से घर-घर से भी कूड़ा उठान न हो पाने के चलते लोगों के सब्र का बांध टूट गया। निवर्तमान पार्षद सुदेश चौधरी के नेतृत्व में सेक्टर तीन व आसपास के लोग कूड़े से भरे डस्टबीन लेकर पहुंचे, जहां अधिकारियों को इन्हें दिखाते हुए कहा कि नप कूड़ा उठान में असफल साबित हो रहा है। घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा और लोग सड़कों किनारे फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। बीमारी फैलने की आशंका बन गई है जबकि नगर प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। ऐसे ही हालात रहे तो वे कूड़े से भरे डस्टबीन विधायक के आवास के बाहर डाले जाएंगे।


बॉक्स
कभी पिहोवा तो कभी निसिंग ले जाते रहे कूड़ा
जब नगर परिषद डंपिंग जोन के लिए जगह तय नहीं कर पाई तो कूड़े को कहीं न कहीं खपाने का प्रयास किया जाता रहा है। कई जगहों पर कूड़ा डाला गया, लेकिन विरोध होता रहा, जिसके बाद अगली जगह तलाश की जाती रही। जिला के पिहोवा सहित अन्य कस्बा के डंपिंग क्षेत्रों में भी पहुंचाया गया, लेकिन यहां भी विरोध हुआ। यहां तक कि करनाल के निसिंग में भी कूड़ा पहुंचाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नही हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed