फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   stop on thaneshar election till to next order

थानेसर नगर परिषद के सभी वार्डों के चुनावों पर आगामी आदेशों तक रोक

Sat, 14 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 14 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा राजीव शर्मा ने अदालत के आदेशों की पालना करते हुए नगर परिषद थानेसर के सभी वार्डों के चुनावों पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। इन आदेशों के बाद उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने रिट्रनिंग अधिकारी नगर परिषद थानेसर को आगामी कार्रवाई करने और आदेशों की पालना करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने शुक्रवार को देर रात्रि बातचीत करते हुए बताया कि राज्य चुनाव आयोग की 28 अप्रैल 2016 की अधिसूचना के अनुसार हरियाणा में 15 नगर परिषद 28 नगरपालिकाओं में थानेसर नगर परिषद सहित सामान्य चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया था। इस कार्यक्रम के अनुसार 5 मई से 11 मई 2016 तक नामांकन पत्र स्वीकार किए गए। इस शेड्यूल के अनुसार 12 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य किया और 13 मई को नामांकन पत्र वापिस लिए गए और 22 मई को मतदान होने हैं। उन्होंने बताया कि प्रार्थी सुमन लता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सीडब्लयूपी नम्बर 9328 याचिका दायर की। इस याचिका के आधार पर माननीय अदालत ने 12 मई को अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार हरियाणा नगर.निकाय एक्ट 1973 की धारा 3ए और हरियाणा म्यूनिसिपल चुनाव नियम 1978 व 28 अप्रैल 2016 को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य चुनाव आयुक्त ने जिला कुरुक्षेत्र नगर परिषद थानेसर के सभी वार्डों के चुनावों पर आगामी आदेशों तक रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयुक्त ने नगर परिषद थानेसर के सभी वार्डों के सभी नामांकन पत्रों को नगर परिषद थानेसर के रिट्रनिंग अधिकारी के पास आगामी आदेशों तक संभालकर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed