{"_id":"58c832834f1c1b6a3732aa94","slug":"stolen-kurukshetra-stolen-cash-jewellary-stolen-blank-house-police-crime-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सूने पडे़ मकान से ताले तोड़ उड़ाए नकदी और आभूषण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने सूने पडे़ मकान से ताले तोड़ उड़ाए नकदी और आभूषण
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
police on the spot
- फोटो : अमर उजाला
चोरों ने मंगलवार को दिनदहाडे़ एक मकान में ताले तोड़कर नकदी व सोने के जेवरात चुरा लिए। घटना के समय मकान मालिक दुकान पर गए थे जबकि उसकी शिक्षिका पत्नी व बच्चे स्कूल गए हुए थे। यह घटना वार्ड आठ के शर्मा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार के घर पर हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
शीला देवी ने बताया कि वह गांव गढी जाटान के सरकारी स्कूल में ड्राइंग की अध्यापिका है और उसके पति राजेश की भी गांव गढी जाटान में दुकान है। शीला देवी ने बताया कि सुबह करीब साढे़ आठ बजे अपने बच्चों को स्कूल भेजकर वह रोजाना की तरह अपने पति राजेश कुमार के साथ गांव गढी जाटान अपनी ड्यूटी पर गई थी। जाते समय उसने घर पर ताला लगाया था। दोपहर बाद तीन बजे जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस आई तो उसने घर के बाहर लगे ताले टूटे पाए, जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर पड़ोसी भी वहां आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद उसने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली पड़ी थी और उनमें रखा सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारियों में रखे करीब 12 हजार रुपये व चार तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। चोरी की सूचना उसने अपने पति व पुलिस को दी। सीन आफ क्राइम की टीम के विशेषज्ञों डा. कृष्ण कुमार व डा. अशोक वर्मा ने फिंगरप्रिंट व अन्य सुराग जुटाए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन