{"_id":"621541438b088d11f25bb402","slug":"stolen-goods-by-locking-the-person-in-the-room-along-with-the-family-kurukshetra-news-knl998314184","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को परिवार सहित कमरे में बंद कर चुराया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति को परिवार सहित कमरे में बंद कर चुराया सामान
विज्ञापन
शाहाबाद। चोरों ने परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर उसके मोबाइल से सिम निकालकर बाहर फेंक दिए और सामान चुराकर फरार हो गए। चोरों के जाने के बाद व्यक्ति किसी तरह कमरे से बाहर निकला और मोबाइल में सिम डालकर इस संबंध में गोदाम मालिक को सूचना दी। घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद निवासी विजय कुमार ने कहा कि उसका बराड़ा रोड पर कानफैड गैस गोदाम के साथ बोरिंग के सामान का गोदाम है। इस गोदाम में पिछले 20 सालों से हीरा लाल अपने परिवार सहित रहता है। बीती रात को हीरा लाल ने उसे कॉल कर बताया कि 5-6 अज्ञात युवक रात को गोदाम में आए थे और उन्होंने उनके फोन के सिम निकालकर कमरे के बाहर फेंक दिए और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर से बोरिंग के पुराने 50 लोहे के पाइप व उसकी टीवीएस बाइक चोरी करके ले गए हैं।
सूचना मिलते ही वह गोदाम पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। हीरा लाल ने बताया कि चोर जाते समय उनके सिम दरवाजे के पास फेंक गए थे, जिसको फोन में डालकर ही कॉल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।