फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   stolen, crime, thief, crime, police, kurukshetra

एक ही रात में दो जगह चोरी, सहमे लोग

Sat, 31 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 31 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

धर्मनगरी व पिपली में पिछले कुछ दिनों से चोरों का आतंक बना हुआ है। पिछले एक माह के दौरान ही हुई चोरी की वारदातों में से पुलिस अभी तक एक भी घटना के आरोपियों को काबू नहीं कर पाई है, इससे चोरों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं। पिपली में वीरवार रात को भी चोरों ने एक साथ दो घटनाओं को अंजाम दिया, जहां चोरों ने एक घर तो एक दुकान को अपना निशाना बनाया और हजारों रुपये का सामान व नगदी भी ले गए।

विज्ञापन


क्षेत्र के भगवान नगर वासी जय सिंह ने बताया कि गत रात चोरों ने उनके घर में रखे हजारों रुपये की कीमत के चावल के कट्टे चोरी कर लिए जबकि उनकी दुकान से पैसों का गुल्लक भी चोर अपने साथ लेकर चले गए है। वहीं कवल सिंह ने भी बताया कि वीरवार रात को चोर उसके घर में घुस गए और हजारों का सामान चुरा ले गए। दोनों घटनाओं का सुबह होने पर ही उस समय पता चल पाया जब घरों व दुकान में सामान बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन


वहीं पिछले सप्ताह ही अमरीक सिंह के घर भी चोर घुसे थे और घर में रखे ढाई लाख रुपये चुरा ले गए थे जबकि एक घटना इससे कुछ समय पहले हो चुकी है। गत रात हुई घटनाओं की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिस पर चोरों को काबू न करने के आरोप लगाए। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि यह पुलिस की नाकामी है कि चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेसर शहर में भी हो चुकी है कई घटनाएं
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ही थानेसर शहर में मोहन सिनेमा के समीप छोटा बाजार में चोरों ने कुछ ही दिनों पहले एक साथ कई दुकानों को अपना निशाना बनाया था। चोरों ने एक बुुुक डिपो, एक गैस चूल्हे की दुकान सहित दो अन्य दुकानों  में भी इसी माह एक साथ सेंध लगाई थी, जहां से हजारों का सामना ले उड़े थे थे तो वहीं एक दुकान से 11 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं से आस-पास के दुकानदारों में भय का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस आज तक भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
सदर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह राणा का कहना है कि पहले की घटनाओं को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हुई है। लेकिन वीरवार रात को हुई घटनाओं को लेकर उनके पास केवल सूचना ही आई है, किसी भी व्यक्ति ने उन्हें लिखित में शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed