फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   STF started investigation after entry of Bambiha gang

Kurukshetra News: बंबीहा गैंग की एंट्री के बाद एसटीएफ जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
STF started investigation after entry of Bambiha gang
सचिन हत्याकांड मामला...
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नए साल की पूर्व संध्या पर शाहाबाद में हुए सचिन वधवा हत्याकांड मामले में एसटीएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर दविंदर बंबीहा ग्रुप द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद एसटीएफ को जांच में शामिल किया गया है। शाहाबाद पुलिस, जिला अपराध शाखा और एसटीएफ टीमें मामले की जांच में जुटी है। हालांकि तीन दिन बाद भी उनको कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

अब तीनों टीम शूटर की पहचान और उसे पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास से लेकर बाजार से सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। वहीं पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी सतर्क कर रखा है। छोटी-सी इनपुट पर भी पुलिस एक्शन ले रही है। बता दें बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट शब्दों में लिखकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। साथ ही पुलिस को करनाल में इमीग्रेशन का काम कर रहे एक व्यक्ति को मारने की चेतावनी भी जारी की है। 31 दिसंबर को देर शाम को पुराने कमेटी चौक के नजदीक सैलून पर कटिंग कराने आए सचिन की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी नकाबपोश बाइक पर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed