फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   STF got the lead as soon as his name came in the firing on close friend of Sidhu Moosewala.

Kurukshetra News: सिद्धू मूसेवाला के करीबी पर हुई फायरिंग में नाम आते ही एसटीएफ को मिली थी लीड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
STF got the lead as soon as his name came in the firing on close friend of Sidhu Moosewala.
कुरुक्षेत्र। करनाल एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पिपली बस अड्डे के पास से पकड़ा गया बंबीहा गैंग का शूटर सर फिरोज खान दिल्ली भागने की फिराक में था। पिपली बस अड्डे के पास से फिरोज दिल्ली की बस में सवार होने वाला था, मगर उसके भागने से पहले ही एसटीएफ की टीम ने उस पर धावा बोल दिया था। एसटीएफ से बचने के लिए फिरोज को जिस जगह की बस मिली वह उसमें सवार हो लिया और अंबाला, यमुनानगर से होता हुआ पिपली पहुंचा था।
विज्ञापन

दरअसल, फिरोज का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन (30) निवासी मेहरा जिला कुरुक्षेत्र के हत्याकांड में सामने आने के बाद करनाल एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी। टीम को फिरोज के चंडीगढ़ में होनी की सूचना मिल रही थी। इसी दौरान सोमवार रात को मोहाली के सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट पर मौजूद सिद्धू मूसेवाला के करीबी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर एवं प्रोड्यूसर बंटी बैंस पर हुई फायरिंग में फिरोज का नाम सामने आते ही टीम को लीड मिल गई। फिरोज को पकड़ने के लिए एसटीएफ चंडीगढ़ पहुंची, मगर भनक लगते ही फिरोज मौके फरार हो गया था।
विज्ञापन

बता दें फिरोज के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। तीनों राज्यों की पुलिस ने फिरोज को मोस्टवांटेड घोषित किया हुआ था। पुलिस से बचने के लिए फिरोज दिल्ली, चंडीगढ़, करनाल और यमुनानगर में छिपता घूम रहा था। मंगलवार को एसटीएफ ने फिरोज को पिपली बस अड्डे के पीछे जंगल में मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। इसमें फिरोज की दाहिनी टांग में गोली लगी थी। वहीं वीरवार को थाना सदर पुलिस ने फिरोज को करीब साढ़े तीन बजे अदालत में पेश किया। पुलिस ने फिरोज खान को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी से कई खुलासे होंगे। हालांकि पुलिस खुद भी फिरोज की आपराधिक कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोडक्शन वारंट पर लेंगे रिमांड पर
करनाल एसटीएफ के प्रभारी दीपेंद्र राणा ने बताया कि राजन हत्याकांड में फिरोज की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही उसे अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी टीम मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed