फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Steps taken towards the flow of Saraswati river till Rajasthan, special committee formed

Kurukshetra News: राजस्थान तक सरस्वती नदी के प्रवाह की दिशा में बढ़ाया कदम, बनाई विशेष समिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Steps taken towards the flow of Saraswati river till Rajasthan, special committee formed
कुरुक्षेत्र। उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच।
कुरुक्षेत्र। सरस्वती नदी को उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा से होते हुए राजस्थान और गुजरात के रण ऑफ कच्छ तक बहाने की मुहिम को अब नई गति मिल रही है। सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। हाल ही में राजस्थान सरकार ने सरस्वती नदी आरक्षण के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है, जिसमें इसरो और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि राजधानी जयपुर स्थित बिरला इंस्टीट्यूट में राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, सिंचाई विभाग और इसरो के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई, इसमें यह निर्णय लिया गया कि राजस्थान में सरस्वती नदी के प्रवाह को पुनः सक्रिय करने के लिए एक समर्पित समिति बनाई जाएगी। यह समिति हरियाणा सरस्वती बोर्ड के सहयोग से कार्य करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरस्वती बोर्ड न केवल प्रदेश में, बल्कि अन्य राज्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। सरस्वती नदी के पुनर्जीवन का यह अभियान अब अंतरराज्यीय स्वरूप ले चुका है, जिसमें वैज्ञानिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। इस पवित्र कार्य में निरंतर सफलता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed