{"_id":"6a402e817e17d8166209dae6","slug":"station-house-officer-transferred-to-police-lines-following-fir-against-three-police-personnel-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156977-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तीन पुलिस कर्मचारियों पर एफआईआर के बाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तीन पुलिस कर्मचारियों पर एफआईआर के बाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस लाइन में लाडवा मामले में निलबिंत किए गए आरोपी पुलिस कर्मियों को बाहल कर
कुरुक्षेत्र। लाडवा थाना प्रकरण की जांच के बीच पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। लाडवा थाना प्रभारी गुरनाम सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। बाबैन थाना प्रभारी राजीव कुमार को लाडवा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उधर, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी यूनियन ने निलंबित आरोपी पुलिसकर्मियों का समर्थन किया है। उन्होंने मामले को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारी डीएसपी निर्मल सिंह के अनुसार यह कार्रवाई प्रशासनिक और नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका जांच से कोई सीधा संबंध नहीं है।
मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। टीम सभी तकनीकी और चिकित्सकीय साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। एसआईटी ने पीड़ित युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
साइबर टीम भी डेटा और कॉल विवरणों की गहनता से जांच कर रही है। चिकित्सकीय और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने में लगभग सात दिन लग सकते हैं। पीड़ित पक्ष ने अभी तक कैंसर से संबंधित पूरा मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया है। एसआईटी विभिन्न अस्पतालों से युवक की चिकित्सकीय स्थिति की स्वतंत्र जांच कर रही है।