फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State's third GIS power sub-station will be built in the city at a cost of 10 crores

शहर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा शहर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का तीसरा जीआईएस पॉवर सब स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
State's third GIS power sub-station will be built in the city at a cost of 10 crores
थानेसर शहर के सेक्टर-28 में 10 करोड़ रुपये की लागत प्रदेश का तीसरा जीआईएस पॉवर सब स्टेशन लगाया जाएगा। इसके अलावा शहर में सेक्टरों और गांव के लोगों को बिजली की सुविधा देने तथा बिजली कटों से निजात दिलवाने के लिए 33-33 केवी के दो पॉवर सब स्टेशन लगाएं जाएंगे। इसके लिए बिजली विभाग की तरफ से योजना को अमली जामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन तीनों परियोजनाओं पर बिजली विभाग की तरफ से 18 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
विज्ञापन

विधायक शनिवार को सेक्टर सात स्थित आवास कार्यालय पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने बिजली विभाग कंस्ट्रक्शन कार्यकारी अभियंता विरेंद्र सिंह मोर व कार्यकारी अभियंता पीसी सैनी से सेक्टरों व शहरों में बिजली की समस्या से निजात दिलवाने के लिए चर्चा की है। विधायक ने कहा कि बिजली विभाग की तरफ से सेक्टर 2, 3, 5, पिपली पुलिस कालोनी व हरि नगर सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों लोगों को बिजली की समस्या से निजात दिलवाने के लिए सेक्टर 28 में हरियाणा का तीसरा जीआईएस पॉवर सब स्टेशन बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर 5 के सामने सिंधी स्वीट हाउस के पास भी 33 केवी का पावर सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इस पावर सब स्टेशन को 120 पावर सब स्टेशन पिपली व 220 केवी पावर स्टेशन बीबीएम से जोड़ा जाएगा। इस पावर सब स्टेशन पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, यह स्टेशन आगामी चार माह में शुरू हो जाएगा।उन्होंने कहा कि खेडी मारकंडा में भी एक एकड़ में 33 केवी का एक पावर सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट पर भी चार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस पावर सब स्टेशन के बनने से सेक्टर 13, मोहन नगर, वशिष्ट कॉलोनी, लायलपुर बस्ती व खेड़ी मारकंडा के लोगों को बिजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को मूलभूत सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस शहर में बिजली के नए पावर सब स्टेशन लगाने, सीवरेज व पीने के पानी की व्यवस्था के लिए करोडों रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है। इस शहर के सभी वार्डों और गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं की रत्ती भर भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed