फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   State's Best Disabled Commissioner Award, Kurukshetra

Kurukshetra News: प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन आयुक्त पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
State's Best Disabled Commissioner Award, Kurukshetra
पत्रकारों से वार्ता करते दिव्यांगजनों के राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन आयुक्त पुरस्कार मिलने जा रहा है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर दिया जाएगा। यह जानकारी दिव्यांगजनों के राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने दी। आयुक्त राजकुमार मक्कड़ मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा हरियाणा को दो अन्य पुरस्कार मिले हैं, इसमें सर्वश्रेष्ठ बाल दिव्यांग पुरस्कार शामिल है, जो रेवाड़ी जिले के एक 15 वर्षीय बच्चे को मिला है। इसके साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ संस्था का पुरस्कार भी पलवल जिले की एक एनजीओ को मिला है। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग योजनाएं चला रही हैं। इससे दिव्यांगजन लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार एक लाख 96 हजार 748 दिव्यांग को ढाई हजार रुपये महीना पेंशन दे रही है। इसके साथ-साथ दिव्यांगजनों को रियायती दरों पर ऋण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब दिव्यांगजन ऑनलाइन पोर्टल पर 24 घंटे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वे न केवल इस पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं बल्कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, यह भी देख सकते हैं। हरियाणा सरकार दिव्यांगजनों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में भी लाभ दे रही है। इसमें दिव्यांगजन को 20 अंक दिए जा रहे हैं। वीटा प्रोडक्ट के लिए एजेंसी लेने पर दिव्यांगजन को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि फर्जी तरीके से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर इसका लाभ उठाने वालों पर कार्रवाई होगी। सरकार ने ऐसा करने वालों पर 28 एफआईआर भी दर्ज करवाई है। इस दिव्यांग प्रमाण पत्र का लाभ असल पात्र दिव्यांग को ही उठाना चाहिए। अब दिव्यांगजनों के लिए मेडिकल बोर्ड के तीन दिन निर्धारित किए हैं। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड के सदस्य एक जगह बैठेंगे। इससे दिव्यांगों को लाभ मिलेगा।

दिव्यांगों के बैकलॉग को भरा जा रहा
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के बैकलॉग को भरा जा रहा है। अलग-अलग विभागों के बैकलॉग को काउंट करके दिव्यांगों के लिए भर्ती निकाली जा रही है। इसे हजारों दिव्यांगों को लाभ मिल रहा है। दिव्यांगों की सांस्कृतिक प्रतिभा निखारने के लिए आकाशवाणी और दूरदर्शन पर 10 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed