{"_id":"5708049b4f1c1bd872c81115","slug":"state-minister-bedi-in-kurukshetra-take-class-of-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की सुस्ती से खराब हो रही है सरकार की छवि : बेदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की सुस्ती से खराब हो रही है सरकार की छवि : बेदी
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र।
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बैठक लेते राज्यमंत्री बेदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के 17 महीने के कार्यकाल में अभी तक अधिकारियों ने काम करने का मन नहीं बनाया हैं, बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा हर क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए करोड़ों रुपए भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों की सुस्ती से सरकार की छवि खराब हो रही है। यह कहना है सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी का। वे शुक्रवार को अधिकारियों के साथ देर सायं लघु सचिवालय में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हर विभाग के अधिकारी से उनके द्वारा किए गए विकास कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाते हुए सख्त निर्देश दिए।
हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस विभाग द्वारा कोई संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा हैं। इस विभाग की अधिकतर सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकारी अभियंता को कार्य में सुधार नहीं किए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। बैठक में हुडा के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि हुडा द्वारा पिहोवा में नया सैक्टर आबाद किया जा रहा है, जिसका करीब 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया हैं।
शाहबाद के सेक्टरों में 24 लाख रुपये, थानेसर के सेक्टर 30 में करीब 30 लाख रुपये, सेक्टर 5, 7 व 8 सेक्टर में करीब 1 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से सड़कों पर डिवाइड्रिंग का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया हैं। शीघ्र ही शहर के सेक्टर 10 की सड़क का निर्माण कार्य भी आरंभ किया जाएगा। राज्य मंत्री ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सभी जोहड़ ओवर फ्लो हो रहे हैं, इसके लिए पंचायत व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर निरीक्षण करे कि सबमर्सीबल पंप का दुरुपयोग तो नहीं हो रहा हैं, यदि किसी गांव में अवैध रुप से सबमर्सीबल पंप चलाए जा रहे हैं तो उनके तुरंत कनेक्शन काटे जाए।
विज्ञापन
लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी ने बैठक में बताया कि कुछ पंचायते ऐसी हैं, जिन के पास कोई भी फंड नहीं हैं और उन गांवों में पानी की निकासी की काफी दिक्कत हैं, जोहड़ ओवर फ्लो हैं, इसके लिए मनरेगा व स्वच्छ भारत अभियान के तहत फंड मुहैया करवाया जाए ताकि इन जोहड़ो से पानी निकालकर इनकी खुदाई की जा सके।
बिजली वितरण निगम बना छापामार निगम
थानेसर विधायक सुभाष सुधा व लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने बैठक में उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि राज्य मंत्री से कहा कि यह विभाग केवल छापामार विभाग बनकर रह गया हैं। इस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लोगों की बात नहीं सुनते। इस विभाग से लोगों को काफी दिक्कत हैं। इस पर राज्य मंत्री ने पिहोवा के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि आपको अपनी कार्यशैली को बदलने की जरुरत हैं। गलती आप करते हो और उसका हर्जाना सरकार भुगते।
गोद लिए गांवों पर अधिकारी झांकने लगे बगलें
राज्य मंत्री ने समीक्षा बैठक में डीडीपीओ से पूछा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत कितने अधिकारियों ने गांव को गोद लिया था। जिन गांव को गोद लिया था, उन गंावों में स्वच्छता की क्या स्थिति हैं। अधिकतर अधिकारी अभी तक अपने गोद लिए हुए गांव में भ्रमण करने तक नहीं पहुंचे। इसके लिए उपायुक्त सीजी रजनिकांतन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की वे स्वच्छ भारत अभियान के तहत गोद लिए गांव में 15 अप्रैल के बाद भ्रमण करे और वहां की स्थिति का आंकलन करके रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
मनरेगा में जिला को मिला चौथा स्थान
अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि मनरेगा के तहत जिले ने 98 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की हैं। इस उपलब्धि के साथ कुरुक्षेत्र जिले ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया हैं। डीडीपीओ ने जिले के ग्राम क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि वैट स्कीम के तहत शाहबाद में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये, थानेसर में 12 करोड़, बाबैन में 2 करोड़ 8 लाख, लाडवा में 1 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे विकास कार्य पर काम चल रहा हैं। इंदिरा आवास योजना के तहत करीब 4 करोड़ 34 लाख रुपये पात्र व्यक्तियों को वितरित किए गए हैं।